X-BF ने पुराने फोटो पति को दिखाने के नाम पर किया 20 साल की X-GF को ब्लैकमेल, RAPE, सहयोगी फ्रेंड और X BF के खिलाफ FIR

शिवपुरी। इन दिनों शिवपुरी में लगातार रेप और महिला संबंधित अपराधों की अचानक बाढ़ सी आ गई है। ऐसा कोई दिन नही गुजर रहा जिस दिन महिला संबंधित अपराधों की 2 से अधिक एफआईआर नही हो रही हो। ऐसा ही मामला आज फिर पिछोर थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है जहां एक 20 साल की युवती ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके साथी पर रेप का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है की उसके एक्स BF ने पुराने फोटो के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ गैंग रैप किया है। इस मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र में 20 साल की युवती ने अपने X BF पर पुराने फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर रेप का आरोप लगाया है। उक्त आरोपी ने यह फोटो महिला के पति को भेजने की धमकी देकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने युवती के X BF और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
20 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 मई को उसकी शादी हुई थी। शादी से पहले लक्कुश लोधी निवासी पडरा चौराहा से दोस्ती थी। लवकुश के पास मेरे और उसके फोटो थे। 4 अगस्त को चाचा के घर गूगरी आई थी। लवकुश का उसी रात 10 बजे कॉल आया कि अपने साथ वाली फोटो तेरे पति को दिखा दूंगा। इसलिए आज रात मुझसे मिलने आ जा। फिर रात 12 बजे गूगरी गांव में रोड पर पहुंची तो लक्कुश लोधी, उसका दोस्त पुष्पेंद्र लोधी निवासी छिरवाहा बाइक से मिले।
बाइक से अढैया के पास पहाड़ पर ले जाकर लवकुश ने उसके साथ रेप किया किया। फिर दोनों पिछोर लाए और अस्पताल के पास कमरे में ले जाकर बंद करके भाग गए। ढूंढते हुए पिता व भाई आए और कमरे से निकाला। पुलिस ने लक्कुश व उसके साथ पुष्पेद्र के खिलाफ मामला दर्जकर विवेचना में ले लिया है।
