9 माह पहले पिता की करंट से मौत,अब 9 वीं क्लास की बेटी को सांप ने काटा,बेटी ने भी तोडा दम

शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर से आ रही है। जहां बीते 9 माह पहले एक युवक की मौत के बाद 9 माह बाद घर से दूसरी अर्थी उठ रही है। यह अर्थी है 14 साल की उसी की बेटी की। जो मां अपने अपने पति की मौत को भुलाकर अपने बच्चों को पाल रही थी अब उसी की 14 साल की मासूम की सर्प के काटने से मौत हो गई। जिसके चलते अब मां यह दर्द नहीं सह पा रही है। मां का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के घटवरा गांव की रहने वाली 14 वर्षीय संगीता लोधी पुत्री सुनील लोधी पिछोर कस्बे के चौरसिया कृषि फार्म पर अपनी मां के साथ रहकर कक्षा 9 की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की रात कृषि फार्म की एक झोपड़ी में अपनी मां के साथ सो रही थी। इसी दौरान रात 1:00 बजे एक जहरीले सर्प ने संगीता को काट लिया। दर्द उठने के बाद संगीता ने अपनी मां को सारी बात बताई।

परिजन संगीता को लेकर पहले पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। लेकिन जब संगीता की तबीयत में कोई सुधार नहीं आया तो उसे पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन संगीता ने आज सुबह 6:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बताया गया है कि संगीता लोधी के पिता सुनील लोधी की मौत 9 माह पहले करंट लगने से हो गई थी। इसके बाद संगीता की मां अपने परिवार के साथ मिलकर जैसे-तैसे खेती किसानी कर अपने बच्चों को पढ़ा रही थी। बता दे कि संगीता के एक छोटा भाई और एक बहन भी है। अब मां का रो रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *