महिला के सिर में आई देवी, बोली मेरे चबूतरे पर क्यों बैठी हो, त्रिसूल से कर दिया हमला

बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 से आ रही है। जहां एक महिला के सिर में आई माता ने तीन महिलाओं पर त्रिसूल से हमला बोल दिया। इस हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए बदरवास उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां महिला का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्वाल समाज द्धारा मां की स्थापना की थी। नौ दिन पूरे होने पर जवारे विसर्जित करने जा रहे थे। तभी अचानक एक महिला सावित्री ग्वा​ल घूमती आई और बोली कि यहां मेरे चबूतरे पर क्यों बैठे हो। और उसने तीन लोगों पर त्रिसूल से हमला बोल दिया। जिससे तीन महिलाएं चोटिल हो गई।

घायल तीनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया और कार्यवाही हेतु बदरवास थाने में भी कार्यवाही हेतु आवेदन दिया है। बताया जा रहा है कि सावित्री पत्नी हरलाल ग्वाल के हाथ मे त्रिशूल लगा है जबकि वही किरण पत्नी हीरालाल ग्वाल को कमर में चोट आई है पीड़ित परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी बदरवास पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *