कांग्रेस चुनाव अभियान समिति में पिछोर विधायक KP सिंह कक्काजू शामिल

शिवपुरी। पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक के.पी.सिंह कक्काजू मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के सदस्य के रूप में चुने गए। कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को स्वीकृति दी है।
साथ ही कांग्रेस ने 34 सदस्यों वाली चुनाव अभियान कमेटी का गठन किया है. इसमें कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।इनके अलावा पार्टी के सभी आनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों और एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रमुखों को भी चुनाव अभियान समिति का सदस्य बनाया गया है, यह समिति ही पार्टी के प्रचार अभियान का संचालन करेगी।