किसानों की मांगो को लेकर 24 अगस्त को भारतीय किसान संघ करेगा कलेक्ट्रेट का घेराव: जिलाध्यक्ष बृजेश धाकड़

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ से हैं जहां आज बैराड़ नगर की कृषि उपज मण्डी में दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष ब्रजेश धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा एमएसपी घोषित कर दिया जाता है लेकिन उसमें से सिर्फ 2 फीसदी किसानों द्वारा खरीद हो पाती है और व्यापारियों द्वारा एमएसपी से कम दामों में फसलें खरीदते हैं इसी समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ ने आज मंडी प्रांगण में बैठक का अयोजन किया है।

बताया कि आगामी 24 अगस्त को जिला मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिससे किसान हित में एमएसपी पर फसलों की खरीद कराए जाने को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसको लेकर आज से भारतीय किसान संघ द्वारा तहसील बैठकें शुरू कर दी है।

भारतीय किसान संघ की इस बैठक में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश धाकड़, तहसील अध्यक्ष राजकुमार रावत, जिला कोषाध्यक्ष योगेश वर्मा, तहसील मंत्री शीशुपाल यादव, जैविक खाद अध्यक्ष केशव सिंह यादव, तहसील उपाध्याक्ष राजेन्द्र सिंह धाकड़ ग्राम जौराई, उपाध्यक्ष गणेश धाकड़ बूढ़धा, पत्रकार सतीश धाकड़, पत्रकार आदेश बालौठिया, मोहनलाल कुशवाहा, जितेंद्र रावत, पत्रकार सुनील शर्मा सहित अन्य भारतीय किसान संघ कार्यकर्ता ओर नगर के वरिष्ठ और गणमान्य नागरिक व किसान मौजूद रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *