पति पत्नि दोनों ने साथ में पी शराब,फिर दोनों में झगडा हो गया,पत्नि ने नहर में छलांग लगा दी,3 किमी दूर मिली लाश

शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां एक 28 साल की महिला ने नहर में छलांग लगा दी। जिससे महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि पति पत्नि दोनों शराब पीने के आदि है और दोनों में शराब पीने के बाद विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद महिला ने नहर में छलांग लगाई है।

जानकारी के अनुसार महिला मजदूर दुर्गम्भा नायक पत्नि आदि नायक उम्र 28 साल साल निवासी वेदपल्ली तेलंगाना ने 24 जुलाई की रात 10 बजे हरसी नहर में छलांग लगा दी। महिला का शव 3 किमी दूर हरसी बांध से बरामद हुआ है। दरअसल महिला दुर्गारुआ नायक अपने पति व अन्य मजदूरों के संग आंध्र प्रदेश से आई थी। मगरौनी क्षेत्र में फीडर कैनाल कार्य में मजदूरी करते थे।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला ने 24 जुलाई को पति-पत्नी ने खाना खाया और सो गए। वही दोनों शराब पीने के आदी थे,अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा हुआ था और महिला शराब के नशे में ही नहर में कूद गई। बाद में रात 10 बजे लोगों ने नहर में कूदते हुए देखा। मंगलवार को महिला की तलाश करने पर सुराग नहीं लगा। बुधवार को रेस्क्यू करते हुए हरसी बांध में पहुंचे जहां महिला का शव बरामद हो गया। करीब 3 किमी दूर बहकर लाश बांध में पहुंच गई थी। महिला का पीएम कराया गया और गुरुवार को शव को तेलंगाना रवाना कर दिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *