धान की कटाई कर रहे किसानों को 12 फीट का अजगर दिखने से मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर पकड़ा

शिवपुरी। खबर जिले की नरवर तहसील से तहसील से आ रही है। जहां भीमपुर गांव के खेत में धान की कटाई कर रहे किसानों कों अचानक अजगर के दिख जाने से किसानों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सर्प मित्र के द्वारा जैसे-तैसे अजगर को काबू कर उसका सफल रेस्क्यू किया।

जानकारी के मुताबिक भीमपुर गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह रावत अपने खेत में धान की कटाई मजदूरों से करवा रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर को धान में छिपा बैठा एक बड़ा सांप नजर आया। जैसे ही मजदूरों ने लाठी धान को हटाकर देखा तो सभी मजदूरों के होश उड़ गए। इस दौरान अजगर ने मजदूरों पर हमला करने का प्रयास किया जिसे देख मजदूर खेत से दूर भाग गए।

किसान अर्जुन सिंह रावत ने तत्काल इसकी सुचना फोन कर सर्पमित्र को दी। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने 12 फीट लम्बे अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान अजगर ने सर्पमित्र पर भी कई बार हमला बोलने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खतरनाक 12 फीट लम्बे अजगर को सर्प मित्र सलमान पठान ने पकड़ लिया। इस दौरान भयभीत मजदूर अजगर के पकड़े जाने का इन्तजार करते रहे। अजगर को अब नरवर के घनघोर जंगल में छोड़ा जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *