मामा ससुर के अंत्येष्टि से लौट रहे थे पति पत्नि: चलती BIKE से घिरी महिला, मौत

शिवपुरी। खबर जिले के अमोला पुल सेे आ रही है। जहां एक महिला के चलती बाइक से घिर जाने की बजह मौत हो गई है। बाइक से घिरने के बाद महिला घायल हो गई और खून बहने लगा। बताया गया है कि ज्यादा खून बहन की बजह से महिला से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार शिलादेवी भैनिया उम्र 55 साल निवासी जवाहर कॉलोनी अपने पति नेमीचंद के साथ लूना बाइक से करैरा तहसील के बड़ौरा गांव में अपने मामा ससुर के अंत्येष्टि में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी अचानक महिला बाइक से घिर गई। पत्नी गिरने की खबर उसे कुछ दूर जाकर लगी। वापस जाकर देखा तो उसकी पत्नी गंभीर हालत में सड़क पर पड़ी हुई थी। उसके सिर से खून बह रहा था।
हादसा अमोला पुल के पास का है। जहां एक चलती लूना बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। उसे तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।