Ex-CM उमा भारती बोली: ज्योतिरादित्य सिंधिया हीरा, चीते भाजपा के कार्यकर्ता नहीं जो अनुशासन में रहे

शिवपुरी। आज शिवपुरी दौरे पर आई मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने आज शिवपुरी में सर्किट हाउस में शिवपुरी की मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हीरा बताया। इसके साथ ही उन्होंने कूनो में लगातार हो रही चीतों की मौत के सवाल पर अपना पक्ष रखा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया हीरा
शिवपुरी में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्यार नहीं मिला कांग्रेस उनका दिल नहीं जीत पाई कांग्रेस अपना हीरा गवा चुकी है। साध्वी उमा भारती ने कहा की अम्मा महाराज राजमाता सिंधिया अपने भाई को भाजपा में देखना चाहती थी उनका यह सपना ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरा कर दिया इससे मुझे बहुत खुशी है।

चीतों की लगातार हो रही मौत पर साध्वी उमा भारती ने कहा कि चीतों को जो वनस्पतियों की गंध उन्हें अफ्रीकी जंगलों में मिलती है वहां जो खाद मिट्टी विशेष प्रकार की होती है। वह यहां के जंगलों में नहीं है। जिस प्रकार की घास अफ्रीकी जंगलों में होती थी वह चीतों को नहीं मिल पा रही है वहां के वनस्पति की गंद उन्हें यहां नहीं मिल पा रही है। वे अपने परिवार और परिवेश से बिछड़ गए हैं। चीता बहुत ही आंतरिक जानवर होता है।

चीता अपने इमोशन को दबाकर रखता है। चीता बहुत ही आसानी से डिप्रेशन में चले जाते हैं और इनका कोई इलाज भी नहीं होता है। भारत में एक प्रयोग किया गया है चीतों को लाने का, अफ्रीका के जंगलों में भी ची मरते हैं। हम अभी भी यह सोच रहे हैं कि जितने चीते

बचे हैं उन पर हमारा प्रयोग सफल रहे। इस बीच चीतों को लेकर साध्वी उमा भारती ने कहा कि चीता भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है। जो अनुशासन में बना रहेगा उसे जंगल की गंध चाहिए उसे अपने इमोशन की आजादी चाहिए।

इसके साथ ही मध्यप्रदेश में हुई पटवारी परीक्षा में घोटाले पर साध्वी उमा भारती ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह भाजपा का नेता ही क्यों ना हो। भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ है। किसी को भी नही बक्शा जायेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *