BIG NEWS : डामर फैक्टी में महिला को लगा करंट,बचाने आया युवक भी आया चपेट में,दोनोें की मौत

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मास्टर कॉलोनी स्थिति डामर फैक्ट्री से आ रही है। जहां अपने खेत पर जा रही एक महिला करंट की चपेट में आ गई। जिससे महिला चिल्लाई तो महिला को बचाने एक युवक आया। और युवक ने जैसे ही महिला को पकडा वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने मास्टर कॉलोनी में डामर की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री के पास रेखा धाडक पति हरिओम धाकड उम्र 40 साल रहती है। आज सुबह रेखा अपने खेत पर बागड के लिए जाली लगा रही थी। तभी जाली में करंट आ गया और महिला करंट की चपेट में आ गई। जिससे महिला चिल्लाई तो वहां काम कर रहा पवन शाक्य पुत्र चिरौजीलाल शाक्य उम्र 23 साल दौडकर आया और उसने महिला के उपर से जाली हटाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सांप भी आया करंट की चपेट में मौत
शिवपुरी मे हुई इस हादसे में दो लोगों की मौत के साथ साथ एक सांप भी करंट की चपेट में आया है। जिससे सांप की भी मौत हो गई। इससे अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि सांप को देखकर महिला डर गई होगी और वह चिल्लाकर भागते समय करंट की चपेट में आ गई होगी। परंतु इस मामले में सबाल यह भी खडा हो रहा है कि आखिर इस फैक्ट्री में करंट को इस तरह से क्यों फैलाकर रखा कि महिला उसकी चपेट में आ गई।