आकाशीय बिजली गिरी: एक भैस की मौत,3 महिलाएं और 12 साल का मासूम गंभीर ​

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के राम राई गांव से आ रही है। जहां आज अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां सभी की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आज शाम 4 बजे राम राई गांव की रहने वाली एक ही परिवार की अनीता शाक्य पत्नी मुकेश शाक्य उम्र 27 साल, कृष्णा शाक्य पत्नी उत्तम सिंह शाक्य उम्र 20 साल, खुशबू शाक्य पत्नी कुंवर राज शाक्य उम्र 25 और एक 12 साल का बालक अरविंद शाक्य पुत्र जगदीश शाक्य घर के आंगन में लगे पीपल के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे।

इसी दौरान एकाएक पीपल के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसके चलते तीनों महिलाओं सहित बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना में गंभीर घायल हुई अनिता शाक्य को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया। बताया गया है कि आकाशीय बिजली गिरने से पीपल के पेड़ के पास बंधी शाक्य परिवार की भैंस की मौत हो गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *