UP से बीनागंज जा रहे थे बाइक सवार, चलती BIKE पर आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवक झुलसे

शिवपुरी। खबर जिले के फोरलेन हाईवे से आ रही है। जहां पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास एक चलती बाइक पर आकाशीय बिजली गिरने की बजह से बाइक सवार युवक घायल ​हो गए। जिसके बाद घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के स्वरुप नगर भासोंन के रहने वाले भगवान सिंह और अजय सिंह बाइक पर सवार होकर बीनागंज की ओर किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान जब पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी एकाएक इन पर आकाशीय बिजली बाइक पर गिर गई। जिसके बाद चलती बाइक से दोनों गिर पड़े।

जानकारी में बताया गया है कि इनके साथ एक अन्य बाइक पर 2 साथी आगे चल रहे थे, जिन्होंने तत्काल पूरनखेड़ी टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, आकाशीय बिजली की तीव्रता अधिक नहीं थी। साथ ही दोनों बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे, इसके चलते दोनों बाइक सवार बच गए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *