नगर में हर्षोल्लास के साथ निकली गई माता रानी की 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

शिवपुरी। जिले के बैराड़ नगर मे गत दो बर्ष पूर्व की तरह इस बर्ष भी माता रानी की चुनरी यात्रा बड़े ही भव्यता के साथ निकाली गई। इस यात्रा की तैयारियां करीब 1 माह पूर्व से नगर वासियों व समिति द्वारा बडे ही उत्सुकता के साथ की जा रही थी। आज नगर मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माता रानी की चुनरी यात्रा निकाली गई। जिले के बैराड़ नगर स्थित बाग बाली काली माता मंदिर से गाने.बाजे एवं डीजे के साथ पूजा अर्चना करते हुए प्रारंभ होकर नगर के मुख्यमार्गों से होते हुये भदेरा माता मंदिर पहुंची जहां माई को चुनरी चढाई गई। और प्रसाद वितरण व कन्याओं का पूजन करने के बाद यात्रा का समापन किया गया।

गतबर्ष भी 101 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई थी। जो की इस बर्ष बढा़कर 151 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई। माता की इस चुनरी यात्रा को लेकर नगर में हर्षोल्लास का माहौल रहा और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सहित बच्चे – बच्चियां उपस्थित रहे। यात्रा का स्वागत नगरवासियों द्वारा फूल,पानी,कोल्ड-ड्रिंक आदि से जगह जगह चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड बैराड़, अग्रवाल फ्रेंड क्लव, परशुराम सेना, खाटू श्याम मित्रमंडल, महिला मोर्चा द्वारा भी फूलो से चुनरी यात्रा का स्वागत किया। चुनरी के आमंत्रण के समय घर-घर पीले चावल वितरित किए गए। इसके साथ ही काली मां पर भक्तो को सुन्दरकांड समीति द्वारा सहयोग किया गया नगर के गणमान्य लोगो द्वारा खिचड़ी वितरण कर भदेरा माता मंदिर पर प्रसाद वितरण किया गया। चुनरी यात्रा संयोजक नरेन्द्र विरथरे सहित समीति ने बताया कि माता रानी की यह चुनरी यात्रा आगामी बर्षों में भी नगर मे निकाली जाऐगी। साथ ही नगरवासियों के सहयोग की प्रशंसा करते हुये कहा कि बैराड़ नगर के लोगो व चुनरी यात्रा समीति का अपार सहयोग चुनरी यात्रा को निकालने में मिला, नगर के लोगो के सहयोग और उनके भक्तिभाव की बजह से ही यात्रा सफलतापूर्वक निकाली जा चुकी है यह धार्मिक कार्यक्रम है मातारनी की कृपा से समीति हर्ष बर्ष यात्रा निकालने का प्रयास करेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *