वन भूमि पर कब्जे को लेकर फिर नरवर में विबाद,क्या फिर किसी हत्या के इंतजार में है फोरेस्ट विभाग ?

शिवपुरी। जिले में वन भूमि की जमीन पर अतिक्रमण करने के मामले आए दिन सामने आते है जहां वन भूमि की जमीन पर अतिक्रमण कर खेती करने का चलन जारी हो जाता है जिसके चलते लोगों मे आपसी विवाद भी पैदा हो जाता है। और ये विवाद इतना बढ़ जाता है कि इस विवाद के चलते लोगोें कि जान भी चली जाती है। कुछ समय पूर्व जिले के नरवर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव मे वन भूमि को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की गोली मारकर हत्या भी कर दी गई थी। अब सवाल यह है कि क्या अब भी फोरेस्ट विभाग फिर किसी बडे हादसे का इंतजार कर रहा है।
जानकारी के अनुसार आज सुभाषुपरा थाना क्षेत्र के भैसोरा गांव में भी घटित हुई। जहां दो पक्षों मैं वन भूमि पर कब्जे को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सतनवाड़ा सहित शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भैसोरा गांव के रहने वाले बैजनाथ धाकड़ का विवाद कमल किशोर धाकड़ निवासी भैसोरा के बीच कई बीघा वन भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वन भूमि को जोतने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें जमकर लाठियां चली। मौके पर हुए झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हो रही है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवपुरी जिले में अब तक हजारों बीघा वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। वही अब वन भूमि पर कब्जा को लेकर विवाद भी सामने आने लगे हैं। हाल ही में शेरगढ़ गांव में एक युवक की वन भूमि पर कब्जा को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई थी और आज एक बार फिर शेरगढ़ जैसी घटना सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के भेसोरा गांव में घटी। जहां वन भूमि को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। इसके बावजूद वन विभाग अपनी जमीन पर हुए कब्जे को रोकने में नाकामयाब साबित हो रहा है।