तुलसी आश्रम पर चल रही भागवत में ब्राहृाण समाज ने बाल विदुषी नंदिनी का किया स्वागत

शिवपुरी। शिवपुरी मे गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्री मौनी महाराज की पावन स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आयोजन में कथा व्यास बाल विदुषी वासुदेव नंदिनी का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कान्त शर्मा एवं राकेश मिश्रा जिला महामंत्री ने संयुक्त रूप से बताया कि तुलसी आश्रम बडे हनुमान कत्था मिल के सामने धर्म सेवीयों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
जिसमे यजमान श्रीमती संतोष सेंगर है जिसमें आज कथा के चौथे दिन रघुकुल के वंश का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए भगवान श्री राम के जन्म कि कथा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला उन्होंने कहा की रघुकुल के गुरू वशिष्ठ जी दशरथ जी के वचनों को सुनकर भावविभोर हो गये और उन्होने श्रृंगी ऋषि के पास चलकर पुत्रेष्ठी यज्ञ का निवेदन किया। जिससे श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ किया जिसमें महाराज दशरथ को चार पुत्रों कि प्राप्ति हुई और भगवान श्री राम के चरित्र का जन्म से लेकर सुन्दर वर्णन किया।
इस अवसर पर बाल विदुषी वासुदेव नन्दनी का शॉल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान किया जिसमें ब्राहृाण समाज के पुरुषोत्तम कान्त शर्मा राकेश मिश्रा केप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा देवेन्द्र कन्हौआ डॉ वीके शर्मा महिला इकाई की जिला अध्यक्ष शशी पाराशर एवं श्रीमती मीना दुवे नीता भार्गव प्रेमलता मिश्रा, पुरुषोत्तम वशिष्ठ, कैलाश नारायण भार्गव, हरिवंश त्रिवेदी, अजय शंकर भार्गव, कैलाश नारायण मुदगल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, नरहरि अवस्थी, सुरेन्द्र पाठक,वीरेन्द्र अवस्थी, एस एन उपाध्याय, ललित दीक्षित,रामबाबू शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा, अजय तिवारी , राजेन्द्र त्रिपाठी, वी के शर्मा गोपालपुर, शम्भू पाठक, चन्दू दांतरे, जीपी बिरथरे, राजू पिपरघार, सुरेश भार्गव, हरगोविन्द शर्मा, प्रदीप शर्मा पार्षद , सत्यनारायण दीक्षित, ब्रजेश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, ब्रजमोहन पचोरी, संजय शर्मा, कल्याण चन्द शर्मा, संत कुमार शर्मा, यशवन्त भार्गव प्रदीप सुआटोर आदि उपस्थित थे।
