साले के सामने ही तेज रफ्तार ट्रक ने जीजा को रौंद दिया,मौत

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के एनएच 27 फोरलेन हाईवे से आ रही है। जहां आज एक तेज रफ्तार ट्रक ने साले के सामने ही जीजा को रौंद दिया। जिससे जीजा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में साला गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के भगवंतपुरा गांव के रहने वाले नंदराम पाल पुत्र गब्बू पाल उम्र 45 वर्ष अपने ससुराल हाजीनगर आया हुआ था। गुरुवार दोपहर 3रू00 बजे वह अपने ससुराल से बाइक पर सवार होकर झांसी के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान नंदराम पाल के पीछे.पीछे एक दूसरी बाइक से नंदराम का साला रामसेवक पाल उम्र 55 वर्ष भी पीछे से चल रहा था।इसी दौरान ग्राम श्योपुरा के पास फोरलेन हाईवे पर पीछे से आ रहे एक ट्रक एमपी 09 एचएच 4490 ने नंद नंदराम पाल की बाइक को रौंद दिया।

यह घटना नंदराम के साले रामसेवक पाल के सामने घटी,रामसेवक पाल तत्काल अपने बहनोई को लेकर करैरा के अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर ने नंदराम पाल को मृत घोषित कर दिया। करैरा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *