पति जीजा और देवर के साथ हमबिस्तर होने की कहता है,मेरे नाम से INSTAGRAM ID बनाकर लडकों को फसाता है

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे अपने देवर और जीजा के साथ हमविस्तर होने की कहता है। वह मेरे चरित्र पर संदेह करता है और उसे चरित्र संदेह के चलते घर से भगा दिया। इतना ही नहीं अब आरोपी उसके नाम से इंस्ट्राग्राम पर आईडी बनाकर लडकों को फसाता है और वह लडकी बनकर उसने बात करता है।
पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए 26 साल की महिला ने बताया कि उसकी शादी 2 मई 2014 को बदरवास थाना क्षेत्र के दीगोद गांव में शिवेन्द्र रजक के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीक रहा। परंतु कुछ दिनों बाद उसके पति ने उसके चरित्र पर उंगली उठाना शुरू कर दिया। पीडिता का आरोप है कि उसका पति उसे चरित्रहीन सिद्ध करना चाहता है।
पीडिता का आरोप है कि उसका पति उससे जीजा से संबंध बनाने का दबाब बनाता है। जब उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसे घर से भगा दिया। मेरे पति अक्सर यह कते है कि यह बच्चा उसका नहीं है। पीडिता ने पुलिस अधीक्षक को कहा कि वह इस बात के लिए डीएनए भी कराने तैयार है कि आखिर वह बच्चा किसका है। पीडिता का आरोप है कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है जिसके चलते वह दूसरे मर्दो से संबंध बनाने का दबाव बनाता है।
मेरे नाम से फेसबुक और इंस्टा पर अकाउंट बनाकर लडकों को फसाता है
पीडित महिला ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसका पति बहुत शातिर है। उसने अपनी पत्नि यानी उसके नाम पर फेसबुक और इंस्टा पर अकाउंट बना लिया है और अब वह उसके नाम पर लडकों से बात करता है। इतना ही नहीं वह लडकों को मेरा नंबर तक दे देता है। जिसके चलते वह परेशान है।