8 माह की प्रेग्नेंट कविता ने खा ली चूहा मारने की दबाई, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर जिले के खोड चौकी क्षेत्र के सिमरा गांव से आ रही है। जहां एक 8 माह की प्रेग्नेंट महिला ने चूहे मारने की दबाई खा दी। जिससे महिला की हालात विगडने लगी। तत्काल परिजन महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां महिला का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार कविता आदिवासी पत्नि वृद्धावन आदिवासी ने आज अपने घर में मूंगफली के दानों में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे कविता की हालात विगडने लगी। तत्काल उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का इलाज जारी है। अब कविता ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है या ​उसने धोखे से इस दबा का सेवन कर लिया यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *