SHIVPURI के पत्र के जरिए दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज सरकार को घेरा: बोले रैली के लिए पैसे है, SC- ST के छात्रों के लिए नहीं है

शिवपुरी। आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवपुरी का उदाहरण देते हुए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने अपने शोसल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए शिवपुरी जिले में लंबित पडी स्वीकृत सहायता राशि का हवाला देते हुए अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए पूर्व कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और वर्तमान कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी का एक पत्र भी पोस्ट किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि भाजपा के पास रैली और जनता को मूर्ख बनाने के लिए करोड़ों रुपए हैं लेकिन एसटी-एससी के शोषित पीड़ित लोगों के लिए एसटी-एससी के छात्रों की स्कॉलरशिप देने के लिए पैसे नहीं है यही भाजपा की मानसिकता है। उन्होंने अपने शोसल मीडिया अकांउट से दो पत्र भी डाले है। जिसमें शिवपुरी कलेक्टर रहे अक्षय कुमार सिंह और वर्तमान शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी द्वारा आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के लिए लिखे गए दो पत्रों को भी फेसबुक पेज से जारी किया है।
यह पत्र में अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जातिगत अपमान, हत्या लज्जा भंग आदि में अनुसूचित जाति में 307 प्रकरणों में 374.81 लाख रुपए की राशि एवं अनुसूचित जनजाति के 72 प्रकरणों में 91.50 लाख रुपए की स्वीकृति के बाद राशि न मिलने के चलते सहायता राशि की आवंटित न होने के बारे में उल्लेख किया गया।
