BREAKING NEWS: 9 साल के कृष्णा को सांप ने काटा,डॉक्टरों ने मृत घोषित किया,अर्थी पर रखते समय मृत मासूम ने कर दी टॉयलेट, मचा हंगामा

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के छत्री गेट से आ रही है। जहां छत्री के क्वाटर्रो में रहने बाले एक 9 साल के मासूम को सांप ने काट लिया। यह अपने घर के चार सदस्यों के साथ घर में सो रहा था। परंतु इसी बेटे को सांप ने काटा था। इस घटना के बाद परिजनों ने तत्काल मासूम को झांड फूंक के लिए धौरिया स्थिति दूल्हादेव पर ले गए। परंतु वहां उसे आराम नहीं मिला। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सांप पकडने बाले को बुलाया और सांप को भी पकड लिया और उसके बाद परिजन मासूम को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन इस मासूम की लाश को लेकर अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम लेकर पहुंचे। जहां अंतिम संस्कार करते समय अचानक मासूम ने टॉयलेट कर दी। जिसके चलते परिजन उसे जिंदा समझकर हंगामा करने लगे।

उसके बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार न करते हुए पुनः झाड़फूंक कराने ले गए। समाचार लिखे जाने तक परिजन झाड़फूंक में व्यस्त थे। इस कारण उसका अंतिम संस्कार नहीं हो सका। इस पूरे मामले में जब फिजिकल थाना प्रभारी अरविंद छारी ने बताया है कि उन्हें इस संबंध में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

जानकारी के अनुसार छत्री गेट के पास रहने वाले मानसिंह कुशवाह रात में अपने परिजनों के साथ खाना खा पीकर सोए थे। उसी दौरान उनका 9 वर्षीय बेटा कृष्णा कुशवाह भी सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे उनके मकान में एक सांप घुस आया। जिसने कृष्णा को काट लिया। सांप के काटने के बाद कृष्णा की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे लेकर पोहरी—बैराड़ के दूल्हादेव स्थान पर ले गए।

जहां तांत्रिक ने झाड़फूंक की। लेकिन कृष्णा पर कोई असर नहीं हुआ और तांत्रिक ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि जहर पूरे शहर में फैल चुका है। इसलिए अब उम्मीद करना निर्थक है। इसके बाद परिजन कृष्णा को शिवपुरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उसका अंतिम संस्कार ने दौरान मासूम ने टॉयलेट कर दी। जिसके चलते परिजन अब मासूम को लेकर फिर झांड फूंक में जुट गए है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *