रात में खिरक में थी 40 बकरियां,सुबह सोकर उठा तो अज्ञात चोर चोरी कर ले गया

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां करैरा के ग्राम निचारोली में एक युवक की बक​रियां आज रात को किसी अज्ञात चोर ने चुरा लीे। युवक अपने परिवार के साथ रात में सो रहे थे इस दौरान कोई अज्ञात चोर आए और युवक की 40 बकरयिों को लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रामचरण पाल पुत्र हरिकिशन पाल निवासी ग्राम निचारोली थाना करैरा ने बताया कि उसके पास 40 नग बकरियां थीं, जिन्हें मैं प्रतिदिन चरा कर शाम को घर निचरौली पर बने पक्के बाड़े में बंद कर देता था। उसमें ताला डालकर सोता था, लेकिन आज रात करीब 2 बजे का समय था। हमारे गांव में आयोजित भंडारे से वापस घर लौट कर आया था। मैंने अपनी बकरियों देखा तो उस समय बकरियां सही सलामत थीं। मैं जाकर घर में सो गया था।

बताया कि मेरी सुबह 5 बजे नींद खुली तो मुझे घर के बाड़े में बकरियां नहीं दिखी। यह बात मैंने अपने परिवार के सदस्यों को बताई। सभी लोगों ने आसपास बहुत खोजा पर खोजने पर भी बकरियां नहीं मिली। बकरियां मेरे जीवन यापन का सहारा था, इसी से मैं परिवार का जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने मामले में जांच प्रारंभ कर दी है। बकरी और ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *