गैंगरेप के आरोपीयों को फंसाने के लिए खुद ने ही मारी थी गोली, गनशॉट से खुल गया राज,अब SI के नाती पर दर्ज होगा मामला

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के श्योपुरा गांव में बीते रोज गैंगरेप के आरोपीयों पर एक युवक को गोली मारने के मामले में नया मोड आया है। इस मामले में युवक गैंगरेप के फारर आरोपीयों पर गोली मारने का आरोप लगा रहे थे। साथ ही युवक का आरोप था कि उक्त युवक गैंगरेप पीडिता को गोली मारने आए थे। परंतु रास्ते में उन्हें युवक मिल गया। जिसके चलते उससे विवाद किया और उसे गोली मार दी। हांलाकि अभी घायल युवक जिला चिकित्सालय में उपचाररत है।

जानकारी के अनुसार कल बलवान परिहार निवासी दतिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी वहन के यहां करैरा के ग्राम श्योपुरा में आया था। तभी वहां बरूण परिहार अपने साथी उदल सिंह यादव और एक अन्य साथी के साथ आए और वहां आकर युवक से विवाद करने लगे। आरोपी वहां उसकी बहन की ननद को गोली मारना चाहते थे। परंतु वह उसे बाहर मिल गया तो आरोपीयों ने उसके पैर में गोली मार दी।

इस मामले में पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां युवक का उपचार जारी है। जब पुलिस ने इस मामले की तहकीकाल की तो सामने आया कि यह गोली युवक की जांघ में लगी है। गोली युवक को उपर से नीचे की और मारी गई है। जहां गोली गली है वहां जलने जैसा निशान है। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि यह निशान उस समय आता है जब गोनी पास से मारी गई हो। यह गोली महज युवक की जांघ की खाल को चीरती हुई निकल गई। इसके साथ ही इस मामले में पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो सामने आया कि युवक यह घटना 11 बजे की बता रहा है। जबकि दोनों आरोपी 11 बजे अपने होटल पर बैठे हुए थे। जिसके चलते पुलिस इस मामले संदेहास्पद मान रही है।

इस मामले में बताया जा रहा है कि आरोपी भरत तिवारी और वरूण परिहार के खिलाफ इस युवक की बहन की ननद ने जनवरी में गैंगरेप कर मामला इर्ज कराया था। जिसके चलते यह अब इस मामले में आरोपीयों को फिर से फंसाने के लिए यह झूठा मामला दर्ज कराने की तैयारी में है। अगर इस मामले में यह मामला झूठा सिद्ध हुआ तो अब युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

इनका कहना है।
इस घटना में आसपास किसी ने कुछ नहीं देखा है। और न ही किसी ने इन्हें भागते देखा है। मात्र यहां लोगों ने गोली की आबाज सुनी है। जिस समय की आरोपी घटना बता रहे है उस समय आरोपी होटल पर बैठे पाए गए है। यह दोनों होटल की दूरी भी इतनी दूर है। इसके साथ ही बयान भी विपरीत आ रहे है। जिसके चलते यह मामला संदेहास्पद है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करेंगी।
सुरेश शर्मा,थाना प्रभारी करैरा

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *