पुराने मकान की छत को डिस्मेंटल कर रहा था मजदूर,छत गिरी ,मजदूर की दबने से मौत

शिवपुरी। खबर जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के हनुमान खेडा गांव से आ रही है। जहां एक पु​रानी छम को डिस्मेंटल करते समय अचानक छत के धसक जाने से मजदूर की दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रतिराम लोधी पुत्र हरनाम लोधी उम्र 32 साल निवासी हनुमान खेडा अपने साथी संजीव लोधी के साथ मजदूरी करने नांद गांव में गए ​थे। वह नांद गाव में एक छत को डिस्टमेंंटल कर रहे थे। तभी छत के उपर बनी पानी की टंकी को तोडते समय अचानक टंकी टूट गई और उसमें दोनों दब गए। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां रतिराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *