नपा की खुली पोल : SDM ने किया औचक निरीक्षण, 98 नप कर्मचारी मिले गैर हाजिर

शिवपुरी। एसडीएम द्वारा नगर पालिका शिवपुरी का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। एसडीएम के औचक निरीक्षण की बजह से नगर पालिका के कर्मचारियों की पोल खोल कर रख दी है इस दौरान गैर हाजिर मिले नगर पालिका कर्मचारियों की बेतन काटने की कार्यवाही की गई।
नगर पालिका में एसडीएम अंकुर रवि गुप्ता ने शनिवार के औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 34 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। शुक्रवार भी काफी कर्मचारी नहीं थे। ऐसे कुल 98 कर्मचारियों पर वेतन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इनमें से पिछले 3 दिनों से 56 कर्मचारी आए ही नहीं। जबकि 8 कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने 2 दिन से हाजिरी नहीं लगाई। कुल 98 कर्मचारियों के अब क्रम से 1, 2 और 3 दिन के वेतन काटने की कार्रवाई नपा सीएमओ केशव सिंह सगर ने की हैl जोन-1 में 31 कर्मचारी नहीं मिले। नपा के जोन 1 में 31 कर्मचारी, जोन 2 में 23 कर्मचारी, जोन 3 में 24 कर्मचारी और जोन 4 में 20 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए हैं।
इन कर्मचारियों की लापरवाही इस कदर रही की, इन्होंने ना तो अपने रजिस्टर मेंटेन करके रखे हैं और ना ही व्यवस्थित ढंग से जानकारी एकत्रित की है। जनता से संबंधित समस्याओं की जानकारी के अभाव में नपा कई बार हंसी का पात्र बनती है। बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों और कभी मंत्रियों की फटकार भी नपा अफसरों को सुननी पड़ती हैl
इनका क्या कहना है
निरीक्षण में कुल 98 कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। रजिस्टर पर हस्ताक्षर के अनुसार एक, दो व तीन दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को चिन्हित कर रहे हैं काम जिम्मेदारी से नहीं करते। आ से कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
केशव सिंह सगर, सीएमओ, नपा