दीपावली पर घरों को लीपने मिट्टी खोदते समय खदान धसकी, एक महिला और दो बच्चे दब गए

नरवर। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के जुझाई गांव से आ रही है। जहां आज मिट्टी की खदान धसकने से एक महिला और दो बच्चे खदान में दब गए। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार जुझाई गांव में रहने वाले बाथम समाज के कई लोग शुक्रवार सुबह गांव के बाहर मिट्टी की खदान पर मिट्टी को खोदने गए हुए थे। बताया गया है कि दीपावली की तैयारी को लेकर मकानों की लीपा.पोती करने के लिए महिला पुरुष सहित बच्चे मिट्टी की खदान से मिट्टी खोदने के लिए गए हुए थे। सभी लोग खदान से मिट्टी खोजने में जुटे हुए थेए इसी दौरान खदान का ऊपरी हिस्सा एकाएक ढह गया।
खदान के ढह जाने से मलबे में शिवराज बाथम उम्र 12 साल बालिका सोनम बाथम उम्र 14 साल और शिवराज बाथम की मां प्रीति बाथम पत्नी पप्पू बाथम दब गए। मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे जिन्होंने आनन फानन में मलबे में दबे 2 बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला। राम सिंह बाथम ने बताया कि तत्काल तीनों घायलों को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।