मामा के घर आए मासूम कि गहरी नदी में डूबने से हुई मौत मासूम को नहीं आता था तैरना

करैरा। खबर जिले के सुनारी चौकी कि जहां 12 साल का मासूम अपने मामा के घर आए हुआ था की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट्म के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिले की सुनारी चौकी क्षेत्र के रोनीजा गांव का रहने वाला 12 साल का भोला बंशकार अपने मामा के गांव जुदाई 24 मई को आया हुआ था। अपने मामा के यहां रुका हुआ था। रविवार सुबह 8 बजे भोला वंशकार अपने मामा के लड़के यश कुमार वंशकार के साथ महुअर नदी में नहाने गया हुआ था। नहाते वक्त भोला वंशकार नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी। जबकि भोला को यश ने पहले ही नदी का पानी गहरा होने के वारे में बता दिया, लेकिन भोला ने यश की बात नहीं मानी और नदी में छलांग लगा दी
इसके बाद भोला पानी में डूब गया। भोला के डूबने की सूचना तत्काल यश कुमार ने परिजनों को दी मौके पर पहुंचे, भोला के मामा मायाराम बंशकार ने नदी के पानी में से ढूंढ कर अपने भांजे भोला का शव बाहर निकाला। भोला बंशकार को तत्काल करैरा के स्वास्थ्य लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने 12 साल के मासूम को मृत घोषित कर दिया।
करैरा थाना पुलिस ने 12 साल के बालक के शव को पोस्टमार्ट्म के लिए भेजा वर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है भोला और यश बंशकार को तैरना नहीं आता था।