अपने जेठ की जान बचाने पति के साथ ससुराल से पहले जिला अस्पताल पहुंची दुल्हन

बदरवास। शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र की है ज​हां एक दुल्हन सड़क हादसे का शिकार हुए अपने जेठ की जान बचाने पति के साथ ससुराल से पहले जिला अस्पताल पहुंच गई। बताया गया है कि दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई कराकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान दूल्हे के भाई की बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन ने डोली बनी कार को वापस घटनास्थल पर भेज दिया। जहां से वह घायल जेठ सहित दो अन्य रिश्तेदारों को अपनी कार में बैठा कर जिला अस्पताल ले पहुंची। जहां तीनों का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के बरकटु गांव के रहने वाले शिवा आदिवासी पुत्र नंदलाल की बारात शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पाडरखेड़ा गांव पहुंची थी। बुधवार को शिवा अपनी दुल्हन सजनी की विदा कराकर लौट रहा था। बारात में शामिल दूल्हे का बड़ा भाई वीरेंद्र आदिवासी, दूल्हे के ताऊ का लड़का दिनेश आदिवासी और किरपान आदिवासी भी बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। में एक दुल्हन सड़क हादसे का शिकार हुए अपने जेठ की जान बचाने पति के साथ ससुराल से पहले जिला अस्पताल पहुंच गई। बताया गया है कि दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई कराकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान दूल्हे के भाई की बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन ने डोली बनी कार को वापस घटनास्थल पर भेज दिया। जहां से वह घायल जेठ सहित दो अन्य रिश्तेदारों को अपनी कार में बैठा कर जिला अस्पताल ले पहुंची। जहां तीनों का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के बरकटु गांव के रहने वाले शिवा आदिवासी पुत्र नंदलाल की बारात शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पाडरखेड़ा गांव पहुंची थी। बुधवार को शिवा अपनी दुल्हन सजनी की विदा कराकर लौट रहा था। बारात में शामिल दूल्हे का बड़ा भाई वीरेंद्र आदिवासी, दूल्हे के ताऊ का लड़का दिनेश आदिवासी और किरपान आदिवासी भी बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *