अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर 2 की मौत खिरिया गांव से शिमलार ​​​​​​​जाते वक्त ​​​​​​​अमुहाय रोड पर हादसा

खनियाधना। खबर शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के अमुहाय रोड पर एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के ड्राइवर सहित एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ट्रैक्टर सवार खिरिया गांव से शिमलार गांव जा रहे थे। इसी दौरान बुधवार शाम लगभग चार बजे रास्ते में ट्रेक्टर हादसे का शिकार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खनियाधाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिमलार गांव का रहने वाला राम सिंह यादव पुत्र बैजनाथ सिंह यादव 85 साल अपने रिश्तेदारी में खिरिया गांव आया हुआ था। बुधवार उसे अपने गांव शिमलार बापस लौटना था। इसी दौरान उसे दूर का रिश्तेदार तेजपाल यादव पुत्र गंधर्व यादव 19 साल मिल गया था। तेजपाल यादव को अपनी एक रिश्तेदारी में राम सिंह यादव के गांव शिमलार जाना था। दोपहर तेजपाल यादव अपने ट्रैक्टर से ग्राम शिमलार की ओर निकला हुआ था।

तेजपाल यादव के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर रामसिंह यादव भी अपने गांव वापस जा रहा था। इसी दौरान अमुहाय रोड़ पर तेजपाल के नियंत्रण से ट्रैक्टर बाहर हो गया। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर कई पलटियां खाते हुए सड़क के नीचे खाई नुमा गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे में तेजपाल यादव और राम सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। खनियाधाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज मामला दर्ज करते हुए हादसे जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *