अंधे कत्ल का पर्दाफाश: युवक की पत्नि और बहन पर थी मृतक कुलदीप की नजर ,साथी दीपक ने पहले कुलदीप को तीन गोली मारी ,फिर खुद को मारी गोली

खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते दिनों अपनी बहन के यहां भात देकर लौट रहे एक युवक की बुधना नदी के पास लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस घटना में दो युवकों को गोली लगी थी। जिसमें एक युवक को तीन गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। इस मामले में पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि उक्त घटना को अंजाम साथी ने ही दिया और बारदात को छुपाने के उद्देश्य से इस मामले में युवक ने खुद को भी गोली मार ली थी। आज इस अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते 5 मई की शाम खनियाधाना पिछोर रोड पर बुधना नदी के पास कुलदीप पुत्र रामप्रकाश लोधी उम्र 22 साल निवासी विशनपुरा मृत अवस्था में मिला था। पास ही दीपक आदिवासी पुत्र फेरन आदिवासी निवासी विशनपुरा घायल अवस्था में पड़ा था। दोनों को गोली मारी गई थी। घायल दीपक आदिवासी को इलाज के जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती करवाया था।
कुलदीप ने पुलिस को बताया कि 5 मई को वह अपने एक रिश्तेदार की शादी और भात के कार्यक्रम में शामिल होने पिछोर थाना क्षेत्र के खैरबास गांव गया हुआ था। उसके साथ साथी दीपक भी गया था। खैरबास गांव से लौटते वक्त दोनों पर जानलेवा हमला हुआ था।
खनियाधाना थाना प्रभारी धनेन्द्र भदौरिया ने बताया कि हत्याकांड की साजिश दीपक आदिवासी ने ही रची थी। कुलदीप की नजर दीपक की दोनों बहनों और पत्नि पर नजर थी। इसी कारण उसने उससे दोस्ती बढ़ाई थी, जिसकी भनक उसे लगी तो वह आगबबूला हो गया। कुलदीप दीपक के साथ हमेशा शराब पार्टी किया करता था। वह दीपक के घर जाने का हमेशा कारण खोजता रहता था। इसी बात को लेकर दीपक को शंका हुई।
खनियाधाना थाना प्रभारी धनेन्द्र भदौरिया ने बताया कि दीपक, कुलदीप के साथ प्लानिंग के तहत ही शादी समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों ने शराब पार्टी की। दीपक ने कुलदीप को जमकर शराब पीलाई। इसके बाद बुधना नदी के पास खनियाधाना पिछोर रोड पर सुनसान जगह मौका पाकर कुलदीप की पिस्टल से गोली मारकर ह्त्या कर दी। इसके बाद खुद के कंधे पर भी फायर कर लिया। दीपक ने बाइक को सड़क के नीचे फेंक दिया और पिस्टल छिपा दी। पुलिस ने पिस्टल और गोली के खोल बरामद कर लिए हैं।
