कोर्ट रोड निवासी आशु गुप्ता ने पहले जहर पी लिया,जहर का असर नहीं हुआ तो हाथ की नस काटी,फिर भी जान नहीं गई तो फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट रोड से आ रही है। जहां एक युवक ने सुसाईड के दो अटैम्ड किए। दो अटैम्ड के बाद भी जब उसकी जान नहीं गई तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक को परिजन लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने युवक की लाश को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आशु गुप्ता पुत्र मदन कुमार गुप्ता उम्र 20 साल ने पारिवारिक कलह के चलते सोमवार की रात सबसे पहले जहर पी लिया। जब जहर से असर नहीं हुआ तो आशु ने चाकू से अपने हाथ की नस काटी। लेकिन इससे भी जान नहीं गई तो आखिरी में उसने फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है आशु की मां ने मदन कुमार से दूसरी शादी कर ली थी। आशु अपनी मां के पहले पति की संतान था। इसी के चलते आशु की अपने सौतेले पिता से नहीं बनती थी। आशु का सौतेला पिता आशु का ख्याल नहीं रखता था। जानकारी के मुताबिक आशु का उसके सौतेले पिता से कई दिनों से विवाद हो रहा था। हालांकि घटना के कारणों का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
