दो दिन में पारे में जबदरस्त उछाल: एक दम से बढी गर्मी,दो दिन में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

शिवपुरी। बीते 1 और 2 मई को हुई जिले में बारिश के चलते पारा एकदम से धडाम गिर गया था। जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया। उसके बाद ऐसा म​हसूस हुआ कि मई के माह में भी ठंडक है। परंतु दो दिन से अचानक पारे में जबदरदस्त उछाल देखने को मिली।

पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस ऊपर आ गया है। हालांकि एक-दो दिन में मौसम फिर से बदलने जा रहा है जिससे तापमान में गिरावट आना लाजमी है। यहां बता दें कि शिवपुरी शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियश रहा जबकि न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 4 मई को अधिकतम पारा 32.8 और न्यूनतम पारा 19.6 डिग्री सेल्सियस था।

दो दिन में अधिकतम तापमान में ज्यादा उछाल आया है और न्यूनतम पारा भी ऊपर आया है। बता दें कि मौसम केंद्र ने 7 और 9 मई तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठने की बात कही है। इसलिए चार दिन बारिश के आसार रह सकते हैं। इसके साथ ही 10 मई का जबदस्त साहलग भी है। जिसके चलते अनुमान है कि पानी इन साहलगों में परेशानी खडी करेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *