आरोप: शादी के 12 साल बाद भी बच्चे नहीं हुए तो पडौसी जहर देकर मारकर जमीन हडपना चाहता है

बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बामौर गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने पडौसियों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसका पडौसी उसे मारना चाहता है। जिसके चलते उसने उसे चूहे मारने की दबाई पिलाकर मारने का प्रयास किया है। गंभीर हालात में महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जहां महिला का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार राजकुमारी जाटव पति पूरण जाटव उम्र 30 साल ने बताया है कि उसकी शादी 12 साल पहले पूरण के साथ हुई थी। शादी के 12 साल बाद भी उसके यहां कोई बच्चा नीं हुआ। जिसके चलते उसके पति के दोस्त रघुराज जाटव पुत्र फूल सिंह जाटव उम्र 35 साल ने उसकी जमींन जायजाद पर बुरी नजर आ गई। महिला ने बताया है कि उसका पडौसी उसे मारकर जमींन हडपना चाहता है।
महिला ने बताया है कि बीते रोज उसका पति बाहर गया था। तभी रघुराज जाटव बाईक मांगने महिला के घर आया तो महिला ने बाइक देने से मना कर दिया जिसके बाद आरोपी ने महिला की मारपीट करते हुए उसको जबरदस्ती चूहे मारने की दवा पिला दी इसके बाद महिला की हालत बिगडने लगी तो महिला ने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसकी बात परिजनों द्वारा उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।
जिला अस्पताल में भर्ती राजकुमारी जाटव ने बताया कि उसके पति का दोस्त रघुराज पिछले 4 सालों से उसको मारने की कोशिश कर रहा है एक बार पहले भी उक्त आरोपी ने महिला की मारपीट की थी। अब पुलिस महिला के बयानों के आधार पर कार्यवाही की बात कह रही है।