जिले में अपनी मांगों को लेकर हडताल पर चले गए ​डॉक्टर ,अस्पतालों में मचा हाहाकार

शिवपुरी। आज जिले में आज से डॉक्टर हडताल पर चले गए है। जिसके चलते जिले के हॉस्पीटलों में मरीजों में हाहाकार मच गया है। बताया गया है यह डॉक्टर अपनी विभिन्न मांगों के चलते हडताल पर चले गए है। इन डॉक्टरों ने पहले भी हडताल कर मध्यप्रदेश शासन को चेताया था। परंतु मुख्यमंत्री ने एक कमेटी गठन कर इनकी मांगों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया था। परंतु उसके बाद इनकी मांगोें पर कोई सुनवाई नहीं हुई और डॉक्टर हडताल पर चले गए है।

डॉ पंकज गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है​ कि डॉक्टर महासंघ लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को चेताता रहा। परंतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हे आश्वासन देकर हडताल खत्म करा दी थी। परंतु उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते आज मेडीकल कॉलेज के डॉक्टर और जिला चिकित्सालय के डॉक्टर हडताल पर चले गए है। इन डॉक्टरों के हडताल पर जाने से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गई है। लोग यहां परेशान होते दिखाई दे रहे है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *