2100 कलश के साथ शुरू हुई ऋतंभरा दीदी के सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा,मुख्य यजमान है जसबंत जाटव

करैरा। आज जिले के करैरा कस्बे में 2100 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ हुई है। इस कलश यात्रा में लगभग 6 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। इस कलश यात्रा का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। यह आयोजन कैबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त और पूर्व विधायक जसवंत जाटव के यहां आयोजित की जा रही है।

कथावाचक साध्वी ऋतंभरा दीदी के नेतृत्व में कलश यात्रा सुबह 10 बजे करैरा के प्रमुख धार्मिक स्थल बगीचा सरकार हनुमान मंदिर से शुरू हुई। नगर का भ्रमण करते हुए कृषि उपज मंडी स्थित कथा स्थल दयाल मैरिज गार्डन पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान पीतांबर वेश में महिला श्रद्धालु 21 सौ कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुईं। अवसर पर रथ पर बैठे साधु संतों व साध्वी दीदी ऋतंभरा आकर्षण के केंद्र रहे।

कलश यात्रा में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से समूचा वातावरण भक्तिभाव में डूबा नजर आया। कथावाचक साध्वी दीदी ऋतंभरा ने कलश के महत्व को साझा करते हुए किसी भी कार्य को करने से पूर्व कलश को स्थापित करना नितांत आवश्यक बताया, उन्होंने बताया कि कलश में तैतीस कोटि के देवी-देवता विराजमान रहते हैं।

श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक कैबिनेट मंत्री दर्जा एवं पूर्व विधायक करैरा जसवंत जाटव हैं। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल से 4 मई तक भागवत कथा सप्ताह का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। जिसकी गुरुवार को कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *