शहर में 172 अवैध कॉलोनियां चिन्हित: पढिए इनमें कौन की कॉलोनियां है अवैध,अब क्या करेगा प्रशासन

शिवपुरी। इन दिनों नगर पालिका एक्शन मूड में है। नगर पालिका परिषद शिवपुरी अवैध कॉलोनाईजरों पर कार्यवाही करने का मन बना चुकी है। दो दिन पहले 5 अवैध कॉलोनियों में नपा ने वोर्ड लगाकर वहां डाली गई सडकों तहस नहस किया था और अब फिर से 172 अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार की है। जिसमें शिवपुरी शहर में कॉलोनियों का सर्वे वर्ष 2016 को पैरामीटर मानकर किया गया। इस वर्ष से पूर्व की बनी कॉलोनियां अभी तक अवैध है, जिन्हें वैध करने की प्रक्रिया नगरपालिका अपनाएगी।
जबकि 2016 के बाद की अस्तित्व में आई कॉलोनियों को एडीएम न्यायालय से अवैध घोषित करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में रविवार को प्रशासन की टीम ने 4 स्थानों पर तोड़फोड़ कर आई थी। अब शिवपुरी शहर में हुए सर्वे में 2016 से बनी 23 फॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया नगरपालिकर ने शुरू कर दी है।
ये 23 कॉलोनियां होंगी नियमित
सर्वे मे चिन्हित हुई 23 कालोनियो का पहले चरण नियमिती करण किया जाएगा। इसमें कॉलोनी का नाम व उसमें प्लॉट बेचने बालों में कृष्णपुरम कॉलोनी कॉलोनाईजर प्रकाश चंद रमेश चंद्र जैन,मधुवन नगर प्रेम सिंह,हनुमान कॉलोनी गोरेलाल चिमनलाल अग्रवाल,हनुमान कॉलोनी मौतीलाल,हनुमान कॉलोनी पोहरी रोड गोरलाल,ज्ञान प्रभात कॉलोनी भगवान कुशवाह,सिद्ध कॉलोनी उर्फ तात्या टोपे नगर नाई की बगिया गोर्वधन व गोविंद,चंद्रा कॉलोनी कन्हैयालाल,चन्द्रा कॉलोनी छावनी नारायण,नवाव सहाब रोड के पास उत्तरी उत्तरी भाग पूरन कुशवाह, नवाब साहब रोग दक्षिणी भाग बुद्धा श्रीराम कॉलोनी लल्लू व खेमू, शिव कॉलोनी कलेक्टर कोठी के पास बंसी कुशवाह, गौतम बिहार कॉलोनी नरेन्द्र जैन, साबरकर कॉलोनी गंगाराम सावरकर कॉलनी जैन मंदिर के पीछे हरिकृष्ण ओझा,हाजी सन्नू मार्केट कॉलोनी रमजान खान, शांतिनगर कॉलोनी जीवन लाल कुशवाह, चित्रा नगर प्रतिभा शर्मा , शांति नगर साईसं कॉलेज के पीछे गंगा कुशवाह,शाति नगर कॉलोनी जीवन कुशवाह शामिल है।
नियमितीकरण की यह होगी प्रक्रिया
दिसंबर 2016 से पहले की बनीं कॉलोनियों को चिह्नित करने के साथ ही अब उस कॉलोनी का ले-आउट तैयार कर टीएनसीपी (टाउन एंड कंट्री प्लान) को भेजा जाएगा। जिसमें संबंधित कॉलोनाइजर को अपने सभी दस्तावेज पेश करने होंगे। ऐसी कॉलोनियों में नगरपालिका भी अपनी जगह लेगी, उसके अनुप यो विकास कार्य करवाएगी। यदि कॉलोनी में सड़क व पानी आदि की सुविधा नगरपालिका पहले दे चुकी है तो फिर कॉलोनाइजर व रहवासियों से उसका शुल्क वसूल किया जाएगा। उन कॉलोनियों में सभी सुविधाएं देने की जिम्मेवारी नगरपालिका की होगी।
172 अवैध कॉलोनियों के 194 लोग चिह्नित
संयुक्त सर्वे के दौरान वर्ष 2016 के के बाद जो कॉलोनिया शहर में बनी है, उनकी संख्या 172 है जिसमें 194 लोग कॉलोनी काटने बाले शामिल है। उक्त कॉलोनियों में अधिकांश नोहरी खुर्द नौहरीकला, झाींगूरा, फतेहपुर,पुरानी शिवपुरी सहित अन्य स्थानों पर नई कॉलोनिया विकसित हो रही थी। उक्त सभी कॉलोर्नाजरों को एक नोटिस तो पहले ही जारी हो चुका है। अब जल्द दूसरा नोटिस दिया जाएगा।
अब यह होगा
वर्ष 2016 के बाद अस्तित्व में आई कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों को वो नोटिस देने के बाद 15 दिन का समय जवाब पेश करने के लिए दिया जाएगा। जिसमें उल्लेख होगा कि वो अपने सभी दस्तावेज टीएनसीपी में जमा कराएं। यदि वो डॉक्यूमेंट जमा कराते हैं तो फिर उन्हें नियमित करने की प्रक्रिया में लिया जाएगा अन्यथा की स्थिति में उस निर्माण को हटा दिया जाएगा। उसी क्रम में रविवार को शहर में चार स्थानों पर कारवाई की गई।
इनका कहना है।
अभी 23 कॉलोनियों तथा उसके बाद 50 कॉलोनियों का नियमितीकरण किया जाएगा। दिसंबर 2016 के बाद की 172 कॉलोनियों के 194 लोगों नोटिस जारी किए जा चुके हैं। यदि वो स्वयं निर्माण नहीं हटाते तो फिर हम हटाएंगे। उसी क्रम में रविवार को कार्रवाई की गई।
केशव सगर, सीएमओ नपा शिवपुरी।