SP रघुवंश सिंह भदौरिया ली यातायात शाला में CLASS,20 वाहन चालकों को दिखाई यातायात से जुडी पिक्चर

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश सिंह सर द्वारा यातायात थाने पर यातायात पाठशाला का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा यातायात शिक्षा का प्रचार प्रसार करना है। आज यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों को थाना यातायात पर लाया गया जहां उन्हें यातायात पाठशाला में यातायात से संबंधित मूवी दिखाई गई।
जिसके बाद उन्हें यातायात से संबंधित एक पेपर दिया गया जिसमें यातायात नियमों से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्नों का उद्देश्य यही था कि वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में कितनी जानकारी है एवं उन्हें ज्यादा से ज्यादा यातायात नियमों के बारे में जानकारी देना। यहां बता दें कि यह यातायात पाठशाला पहली बार शिवपुरी जिले में शुरू की जा रही है।
Advertisement