अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या कर शव कुएं में फैंका, पत्नि की LOVE STORY सुर्खियों में, प्रायवेट पार्ट में मिले चोट के निशान

शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के अकोदा गांव से आ रही है। जहां एक युवक की अवैध संबंधों के चलते हत्या कर लाश को कुएं में फैंक दिया है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने लाश का बारीकी से परीक्षण किया तो युवक की पहचान मुनीराम आदिवासी पुत्र जुग्गू आदिवासी के रूप में हुई। पुलिस ने जब जांच की तो युवक के प्रायवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले है। जिसके चले पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आज पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की लाश कुएं में पडी हुई है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाक्त की तो लाश की शिनाक्त मुनीराम आदिवासी उम्र 30 साल के रूप में हुई। यह कुआ मुनीराम के घर से महज 500 मीटर की दूसरी पर बताया जा रहा है। बताया गया है कि मुनीराम रात में अपने घर से निकला था परंतु बापस नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश मिली है।

बताया गया है कि मुनिराम अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ गांव में रहता था। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक के गुप्तांग पर चोट के निशान मिले हैं साथ ही मुनिराम के सिर में भी चोट आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगेगा कि मृतक की मौत किन कारणों से हुई है।
पत्नि की LOVE STORY चर्चा में
बताया गया है कि मृतक की पत्नी के किसी युवक से प्रेम प्रसंग था। जिसके बारे में ग्रामीणों को पहले से ही पता था और अब मुनिराम को भी अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता लग गया था। ग्रामीणों की माने मुनिराम के शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई थी लेकिन मुनिराम की पत्नी अपने काम मे व्यस्त रही बताया गया है कि मुनिराम की पत्नी ने बीते रोज घर की लीपापोती भी की थी। ग्रामीणों की माने मुनिराम के घर से लेकर कुएं के बीच खून के धब्बे भी मिले हैं। जिसके चलते शक की सुई पत्नि की और जा रही है।
रन्नौद थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि पुलिस मुनिराम की हत्या जानने के लिए बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस मुनिराम की पत्नी और ग्रामीणों से भी इस मामले में पूछताछ करेगी। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।