कार्यक्रम में खाना बनाते समय हलवाई को आ गया नींद का झौंका,खौलती कडाई में जा गिरा ,मौत

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के बिलौकलां गांव से आ रही है। जहां बीते रोज एक हलवाई को लापरवाही भारी पड गई। हलवाई की लापरवाही और नींद के झौंके ने उसकी जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक हुकुम सिंह पुत्र चरन सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी राजपुरा रोड पुरानी शिवपुरी 18 अप्रैल को ग्राम विलोकलां में दष्टौन कार्यक्रम में खाना बनाने गए थे। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के लिए रातभर जागता रहा और 19 अप्रैल की सुबह नींद का झोंका आने से खौलते तेल की कड़ाही में गिर गया। मुंह और छाती पर वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में 20 अप्रैल की रात 8 बजे हुकुम सिंह यादव का निधन हो गया।
Advertisement
