सहाब! समूह की दवंग अध्यक्ष ने मेरे फर्जी साईन कर समूह से निकाल लिए 49 हजार रूपए

शिवपुरी। आज जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई एक दलित विधवा महिला ने अपने ही स्व सहायता समूह की दवंग अध्यक्ष पर फर्जी साईक कराकर पैसे निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने जिला परियोजना समन्यवयक से की। जहां उन्होंने महिला को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
ग्राम बडा गांव से आई महिला रेखा जाटव पत्नि स्व गणेशा जाटव ने शिकायत करते हुए बताया है कि वह श्री गिर्राज की स्व सहायता समूह बडागांव के नाम से समूह का संचालन करती है। वह इस समूह की सचिव है। और इस समूह की अध्यक्ष आशाबाई गुर्जर है। पीडिता ने बताया कि वह आंगनवाडी केन्द्र बडागांव पर बच्चों को खाना और नास्ता देती है।
पीडिता ने बताया है कि आरोपी दबंग आशाबाई गुर्जर उसके जबरन साईन कराकर ले गई और बैंक जाकर उसने समूह के खाते से 49 हजार रूपए निकाल लिए। पीडिता ने बताया कि वह खाना बनाती है और उसके पति की मौत के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। जिसके चलते आशा उसे परेशान कर रही है। पीडिता ने समूह की अध्यक्ष पर कार्यवाही की मांग की है।