पागल कुत्ते का कहर: 22 साल की रिंकी,10 साल की मनीषा सहित 5 लोगों को काटा

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के सईसपुरा क्षेत्र से आ रही है। जहां आज एक पागल कुत्ते ने 5 लोगों को अपना शिकार बनाते हुए काट दिया। कुत्ते के इस हमले में 5 लोग जक्मी हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज सईसपुरा गांव में एक कुत्ता पागल हो गया है। सबसे पहले कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही 10 साल की मासूम मनीषा पर हमला बोल दिया। मासूम की चींख सुनकर परिजनों ने मनीषा को कुत्ते से बचाया कुत्ता मौके से तो भाग निकला लेकिन कुत्ते ने तोड़े आगे घर के बाहर खड़ी एक 22 साल की रिंकी खान पर हमला बोल दिया, इसके बाद एक के बाद एक कई लोगों को भागते भागते काट लिया।
कुत्ते के हमले में 10 साल की मासूम मनीषा, 12 साल के कमर खान, 22 साल की रिंकी खान, 75 साल के राजा राम राठौर और 50 साल के सफीक खान जख्मी हुए हैं। 75 साल के राजाराम राठौर ने बताया कि वह घर से बाहर निकले ही थे तभी कुत्ते ने उनका पैर भर लिया। सम्भवता कुत्ता पागल हो चुका था इसी लिए कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया। कुत्ते ने किसी के हाथ तो किसी के पैर में काट खाया है। राजाराम राठौर ने बताया की कुत्ता अभी भी उसी क्षेत्र में खुल्ला घूम रहा है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है।