पोहरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दूसरी बार अध्यक्ष बने आफाक अंसारी, संगठन ने चुनाव को लेकर सौपी अहम जिम्मेदारी

पोहरी। जिला कांग्रेस की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद रविवार को जिला संगठन प्रभारी रश्मि पवार व कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने नवीन कार्यकारिणी गठित कर दी है जिसमे पोहरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आफाक अंसारी को फिर से कमान सौंपी है। बही ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित राजे को नियुक्त गया है।
बता दे कि आफाक अंसारी बर्ष 2020 से ब्लॉक अध्यक्ष बनाये गए जिसके बाद बिपक्ष के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई बही संगठन के निर्देशन पर लगातार मजबूती प्रदान कर कार्य किया जिसे लेकर संगठन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बता दे कि पोहरी में ब्लॉक अध्यक्ष आफाक अंसारी द्वारा कन्ग्रेस के मंडलम,सेक्टर,बूथ केंद्रों को बेहतर मजबूती प्रदान की है। अध्यक्ष बनने के बाद पदाधिकारियो द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष और कार्यकारी अध्य्क्ष को लगातार शुभकामनाये दी जा रही है।
एक दशक से ब्लॉक अध्यक्षी पर काबिज अंसारी परिवार
पोहरी ब्लॉक कांग्रेस की कमान एक दशक से अंसारी परिवार ने ही संभाली है। जहा स्व जमील उर्फ पप्पू अंसारी लंबे समय तक ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर बने रहे जिनके देहांत के वाद पद रिक्त रहा लेकिन समय उपरांत 2020 में आफाक अंसारी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया जिसके तीन वर्ष उपरांत संगठन द्वारा पुनः बापसी कर आफाक को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया और ब्लॉक की अहम जिम्मेदारी सोपी गयी।
कांग्रेस को मजबूती देनें में ब्लॉक अध्यक्ष की अहम भूमिका
बता दे कि संगठन को मजबूती प्रदान करने में ब्लॉक लेवल कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है जिसकी कमान आफाक अंसारी को दी जिसके बाद पूर्व से ही संगठन और मजबूत और शसक्त बनाने में प्रयासरत रहे। फलस्वरूप परिणाम रहा कि जिला कन्ग्रेस अध्यक्ष विजय सिह चोहान द्वारा आफाक अंसारी को अध्यक्ष बनाया।
समन्वय के साथ कार्य-कुशलता में अग्रणी
पोहरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आफाक अंसारी कार्यकर्ताओ के साथ समन्वय के साथ अपने कार्य को बखूबी निभाते है। जहा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता के लिए हमेशा अग्रणी रहते है जिसके चलते कांग्रेसियों को एकजुट करने में हमेशा कारगर सावित हुए।
विंधानसभा चुनाव की रहेगी अहम जिम्मेदारी
प्रदेश भर में आगामी 6 माह वाद विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव ने संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूती ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों द्वारा ही दी जाती है जिसे लेकर इसका चयन संगठन द्वारा विचार-विमर्श के बाद ही किया गया। ऐसे में ब्लॉक अध्यक्ष की रिपोर्ट पर आगामी विधानसभा चुनाव में कन्ग्रेस के टिकिट वितरण होना तय है।