मेरे पति के एक महिला से अवैध संबंध है,जिसके चलते मुझे और मेरे मासूम बच्चों को घर से भगा दिया

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसके पति के एक महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसके चलते पति ने उसे घर से भगा दिया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से की। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।
पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए महिला मनीषा मोगिया पत्नि मल्ली मोगिया निवासी थाना छर्च हाल निवासी गुरावन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी शादी आनंदपुर थाना छर्च के मल्ली मोगिया से विगत 10 साल पहले हुई थी। पीड़िता ने बताया है शादी के बाद उसे मल्ली मोगिया से 2 बच्चे भी हुए। शादी के 10 साल तक तो ठीक रहा। परंतु उसके बाद से उसके पति का चरित्र खराब हो गया। जिसके चलते पति ने छर्च थाना क्षेत्र की एक महिला से अवैध संबंध स्थापित कर लिए।
जिसके चलते जब पीड़िता को इन संबंधों के बारे में पता चला तो आरोपी ससुराल जनों ने उसे और उसके बच्चे को मारपीट कर घर से भगा दिया। इस मामले में पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से अपने पति और ससुराल जनों पर कार्यवाही की गुहार लगाई है।