प्रेमी के साथ भागी शिवपुरी से गायव नाबालिग किशोरी मुरैना में गेंहू कांटते मिली

बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के मारौरा खालसा गांव से आ रही है। जहां दो माह पहले अपने घर से अपने प्रेमी के साथ भागी एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने मुरैना के अम्बाह से बरामद की है। उक्त किशोरी अपने प्रेमी के साथ अम्वाह में गेंहू काटती मिली है। अब पुलिस इस किशोरी के बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के अनुसार बीते 20 जनवरी को मारौरा खालसा के एक युवक ने शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी बहन खाना खाकर अपने कमरे में सो रहे थे तभी उसकी छोटी बहिन उम्र 15 साल घर घर से भाग गई। इस मामले मे परिजनो ने किशोरी के प्रेमी संदेही निवासी रैय्यन पर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया।
इस मामले में पुलिस को आज सुचना मिली कि उक्त किशोरी मुरैना के अम्बाह में प्रेमी के साथ गेंहू काट रही है। जिसके चलते बैराड से निरीक्षक नवीन यादव ने उपनिरीक्षक अरविंद चैहान को मय दल के मौके पर भेजा। जहां उन्होंने दोनों को दस्तयाब कर लिया। जहां किशोरी मेडीकल कराने तैयार नहीं है। अब पुलिस उक्त किशोरी के 164 के बयान दर्ज कराकर आगें की कार्यवाही करेंगी।