मुट्टी भर कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,दो सैकडा कार्यकर्ता तक नहीं जुटा पाई कांग्रेस

शिवपुरी। आज शिवपुरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता खत्म होने को लेकर शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा जरूर नजर आए परंतु कांग्र्रेस इस विरोध प्रदर्शन में महज दौ सैकडा कार्यकर्ता भी नहीं जुटा पाई। इस दौरान युवक कांग्रेस के युवाओं का जोश देखने लायक था। परंतु कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं में वह जोश दिखाई नहीं दिया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अधिक तो यहां पुलिस कर्मी दिखाई दे रहे थे।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के विरोध में नाराज कांग्रेसी शनिवार को पहले गांधी आश्रम पर एकत्रित हुए इसके बाद सभी एक रैली के रूप में कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर आगे बढ़े इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ भाजपा द्वारा चलाई गई नीतियों के विरोध में पर्चे बांटे। रैली में मुख्य रूप से कांग्रेस के महासचिव सुधांशु त्रिवेदी शामिल हुए।

मुट्टी भर कार्यकर्ता फिर भी पुलिस से धक्कामुक्की
कांग्रेसी की रैली को कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही पुलिस ने अस्पताल चौराहे सहित नगर पालिका के सामने बैरिकेडिंग कर रखी थी। लेकिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी अस्पताल चौराहे के बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़े लेकिन उन्हें नगर पालिका के सामने लगाए गए बैरिकेडिंग पर रोक दिया है। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

लेकिन तैनात पुलिस बल ने रैली को कलेक्ट्रेट परिसर की ओर आगे नहीं बढ़ने दिया। मौके पर ही शिवपुरी एडीएम अंकुर गुप्ता अपने वाहन में सवार होकर बैरिकेडिंग तक पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेसियों से राष्ट्रपति के नाम लिखा हुआ ज्ञापन लिया।

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी के मामले में हस्तक्षेप करने की की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि देश के गरीब, शोषितों की पीड़ा को आवाज देने वाले राहुल ग़ांधी पर संसद में अनुचित कार्यवाही की गई है। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता पुनः बहाल करने की मांग की गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *