आस्था से जुडी खबर: 6 माह से 80 साल का बुर्जुग एक पत्थर के पीछे मूर्ति बता रहा था,ग्रामीणों ने पागल घोषित कर दिया,आज उसी पत्थर फाडकर निकली मूर्ति

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के गणेशखेडा गांव से आ रही है। जहां आज अचानक एक पत्थर को फाडकर एक मूर्ति निकली है। इस मूर्ति के निकलने से लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे है और यहां भक्तों का जमाबडा लग गया है। इस मूर्ति को लेकर गांव का एक बुजुर्ग बीते 6 माह से लोगों से इस पत्थर के पीछे मूर्ति होने का दाबा कर रहा था। परंतु ग्रामीण इसे पागल समझकर इग्नौर करते रहे और आज अचानक यह पत्थर अपने आप टूट गया और इस पत्थर के पीछे से एक मूर्ति प्रकट हुई है।

दरअसल करैरा के ग्राम पंचायत लालपुर के गणेशखेडा का 80 वर्षीय हरिचरण कुशवाह बीते लंबे समय से गांव में पहाड पर स्थिति सिद्ध बाबा के मंदिर पर जाता रहता था। जिसके चलते उसने गांव के लोगों को बताया कि सिद्ध बाबा मंदिर के पास एक पटपरा है और उस पटपरे के पीछे भगवान है। जिसे लेकर लोग इसे मजाक समझने लगे। ग्रामीण महेश कुशवाह ने बताया है कि वह लगातार यहां मूर्ति होने का दाबा करता रहता था जिसे लेकर ग्रामीणों ने उसे पागल घोषित कर दिया।

उसकी बात कर कोई भरौसा नहीं करता। जिसके चलते उसने चार दिन पहने अपने ही परिवार के लोगों को बताया कि नवरात्रि के दूसरे दिन 11 बजे यह मूर्ति निकलेगी आप यहां रामुधन कराओ। जिसके चलते परिवार के लोगों ने कल से यहां रामधुन प्रारंभ की। और आज जैसे ही 11 बजे यह पत्थर की चट्टान अचानक टूट गई। जिसके चलते ग्रामीणों ने जब पत्थर को हटाया तो उसमें से एक मूर्ति निकली। यह मूर्ति निकलने के बाद श्रृद्धालुओं का यहां तांता लग गया। लोग इसे आस्था से जोडते हुए यहां भजन कीर्तन कर रहे है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *