जैसवाल जैन समाज का क्षमावाणी महापर्व:आज

शिवपुरी। जैसवाल जैन समाज शिवपुरी का सामाजिक संगठन की गतिविधियों को लेकर क्षेत्रीय अधिवेशन एवं क्षमावाणी महोत्सव कार्यक्रम आज 24 सितम्बर को परिणय वाटिका शिवपुरी में प्रात: 11:00 बजे से होगा। इसमें वात्सल्य समूह संस्था के पदाधिकारी शामिल होकर संस्था के कार्यों व उद्देश्यों पर प्रकाश डालेंगे।
सकल जैसवाल जैन समाज शिवपुरी के अध्यक्ष राजेन्द्र जैन राजमाया एवं कार्य अध्यक्ष रामदयाल जैन ने बताया है कि कार्यक्रम विश्व मैत्री दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें थीम एक नया जहाँ बनाएं, आदमी को आदमी से मिलाये, प्राणी मात्र के प्रति करुणा का भाव जगाएं, जियो और जीने दो के संदेश को जन जन तक पहुँचाएं, को लेकर रखा गया है। कार्यक्रम की व्यवस्था वात्सल्य समूह संस्था अध्यक्ष मनीष जैन व सचिव रिंकू जैन कर रहे है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील जैन अध्यक्ष अखिल भारतीय जैसवाल जैन धर्मशाला महावीर राजस्थान विशेष रूप से शामिल होंगें।