जिले-भर में हो रही लगातार बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा:अभी तक 983.57 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी। जिलेभर में लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आने लगा हैं जिसके चलते आज सुबह से ही शहर का मौसम खुशनुमा नजर आने लगा है। वही जिले भर में 01 जून 2022 से हुई अभी तक 983.57 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1268.37 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1390.50 मि.मी, बैराड़ में 816.50 मि.मी, पोहरी में 958.50 मि.मी, नरवर में 933 मि.मी, करैरा में 787.60 मि.मी, पिछोर में 1030.70 मि.मी, कोलारस 1031.80 मि.मी, बदरवास में 1063 मि.मी. तथा खनियाधाना में 841 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *