नपा की पहल: अवैध कॉलोनियों के बाहर लगाए बोर्ड,लिखा यह कॉलोनी अवैध,यहां प्लॉट न खरीदें

शिवपुरी। बीते दिनों से शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में खेतों में कॉलोनी काट रहे अवैध कॉलोनाईजरों पर प्रशासन लगातार सिकंजा कसता जा रहा है। जिसके चलते अब प्रशासन ने एक और मुहिम प्रारंभ की है। जिसके चलते अब नगर पालिका ने अवैध कॉलोनियों के बाहर बोर्ड लगा दिए हैं। इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि यह कॉलोनी अवैध है। यहां प्लॉट न खरीदें। इस तरह की कार्रवाई नगर पालिका ने पहली बार की है। दरअसल, अवैध कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किए गए थे लेकिन नपा को 15 दिन बाद भी नोटिस के जवाब नहीं मिले। ऐसे में अब नगर पालिका लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदने की सलाह दे रही है।

साल 2012 में नगरीय निकायों को प्रदेश सरकार से आदेश मिला था जिसमें उस वक्त तक की अवैध कॉलोनियों को वैध करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें 142 अवैध कॉलोनी आ रही थीं। इसके बाद 2020-21 में आए आदेश में कहा गया कि साल 2016 तक की अवैध कॉलोनियों को वैध करने किया जाए। नगर पालिका ने कुल 189 जगह चिह्नित की और इनके कॉलोनाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा लेकिन एक-दो लोगों को छोड़कर किसी ने नपा को जवाब नहीं दिए। अब अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। इसका भी जवाब नहीं मिलता है तो अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।

नोटिस में पूछा- क्या कॉलोनी रेरा से पंजीकृत है और टीएंडसीपी से अनुमति है?
नगर पालिका के कॉलोनी प्रभारी सतीश निगम ने बताया कि हमने जिन लोगों को नोटिस जारी किए हैं, उनमें से कुछ एक के ही जबाब आए हैं। अधिकांश ने जवाब नहीं दिए। नोटिस में पूछा गया था कि क्या कॉलोनी रेरा से पंजीकृत है या नहीं? टीएंडसीपी से अनुमति है या नहीं? जवाब नहीं मिलने पर अब नगर पालिका ने तय किया है कि जो अवैध कॉलोनियां चिह्नित हैं, वहां बोर्ड लगाएंगे। इनमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि एडीएम साहब से मिले निर्देश के आधार पर यह कॉलोनी अवैध है। इन बोर्ड के लग जाने के बाद अब कॉलोनी देखने के दौरान लोगों को पता चल सकेगा कि कॉलोनी वैध नहीं है।

सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे वोर्ड
नगर पालिका सीएमओ केशव सिंह सगर ने बताया कि पहले हम अवैध कॉलोनियों में बोर्ड लगाकर लोगों को बताएंगें कि यह कॉलोनी अवैध है। यहां क्रय विक्रय न करें। अब आगामी दिनों में फ्लेक्स लगाकर सार्वजनिक स्थलों पर भी अवैध कॉलोनियों की सूचना देंगे। नगर पालिका, जनपद, कलेक्ट्रेट सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी फ्लेक्स लगाएंगे।

इनका कहना है
पहले चरण में शहर की 23 कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई कर रहे हैं। इसका प्रस्ताव कलेक्टर को भेज चुके हैं। शेष अवैध कॉलोनियों के लिए हमने 189 नोटिस जारी किए हैं। इनके जवाब का इंतजार है। दरअसल अवैध कॉलोनी बस तो जाती है लेकिन इनके विकास की जिम्मेदारी नगरपालिका पर होती है जबकि बजट होता नहीं है।
केशव सिंह सगर, सीएमओ, नगर पालिका शिवपुरी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *