23 को होनी थी शादी, अपने BF के साथ भाग गई 19 साल की GF, तीन दिन पहले BF पर ही लगाया था परेशान करने का आरोप

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के करौंदी कॉलोनी से आ रही है। जहां एक 19 साल की युवती अपने बीएफ के साथ घर से भाग गई। उक्त युवती घर पर अकेली थी उसके परिजन अपने काम पर गए हुए थे। तभी वह अपने बीएफ के साथ बाईक पर बैठकर चली गई। यह घटना सीसीटीव्ही में भी कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने बताया है कि उनकी 19 साल की बेटी कल दोपहर 11 बजे अपने घर पर अकेली थी। उसके परिजन सभी अपने अपने काम से गए थे। तभी वह दोपहर में अपने बीएफ गोलू कोशिक निवासी पुरानी शिवपुरी के साथ भाग गई।
बताया गया है कि परिजनों ने युवती की सगाई अशोकनगर में कर दी थी। जिसके चलते उसकी शादी 23 अप्रैल को होनी थी। घर में शादी को लेकर सभी खुश थे। अब शादी से पहले किशोरी के भाग जाने से पूरा परिवार दुखी है।
बताया यह भी गया है कि चार दिन पहले बीएफ गोलू कौशिक पर परेशान करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते इस मामले की शिकायत फिजीकल थाने में की थी। जिसके चलते दोनों के बीच आगे से इस तरह की हरकत नहीं करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद वह इसे लेकर फरार हो गया। इस मामले में किशोरी के भाई ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।