चंबल नदी अपडेट: चंबल नदी में पहुँची NDRF की टीम,लापता 5 लोगों की तलाश शुरू,दादा के कंधे पर बैठकर नदी पार करने बाला 12 साल का लबकुश भी लापता,मुराद पूरी होने पर गए थे

शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना अंतर्गत ग्राम चिलवाद से अपनी मनोकामना पूरी होने पर मां कैला देवी करौली राजस्थान के लिए निकले शिवपुरी से 17 लोगों के जत्थे में चंबल नदी को पार करते समय घड़ियाल के आने के चलते भगदड़ से 17 लोगों की जान पर आफत आ गई थी।

इस भगदड़ में 10 लोग तो सुरक्षित बच गए परंतु 7 लोग नदी के गहरे पानी मे समा गए। इसमें एक 12 साल का बच्चा लबकुश भी शामिल है। यह बच्चा अपने दादा के कंधे पर बैठकर चम्बल नदी पार कर रहा था।

पारिवारिक लोगो ने बताया है कि कल्ली कुशवाह ने मां से मन्नत मांगी थी कि उसके भाई के यहां बेटा हो जाए तो वह कैला माता मंदिर तक पद यात्रा कर माँ के दर्शन करेगी। महिलाओं के अनुसार, कल्ली के भाई के यहां बेटा हो गया था इस के चलते वह मन्नत पूरी होने पर मां के साथ मां के दरबार तक पद यात्रा कर जा रही थी। जब यह बात गॉव में अन्य लोगों को पता लग कि देवी मां ने कल्ली का मुराद पूरा कर दी है तो उसके जेठ देवकीनंदन और सास अलौना ने भी बेटे दीपक ओर रुक्मणि के यहां शादी के कई साल बाद बच्चा नही होने के चलते वह बच्चे की मुराद लेकर जा रहे थे।

बताया गया है कि यह जत्था 14 मार्च को पैदल चिलवाद से 17 लोगों के साथ रवाना हुआ था। इस जत्थे में कोलारस के चिलावद से जो जत्था निकला था उसमें देवकीनंदन पुत्र हीरा कुशवाह उम्र 50 साल, अलफा पत्नी देवकीनंदन उम्र 35 साल,दीपक कुशवाह पुत्र देवकीनंदन उम्र 35 साल, रुकमणी कुशवाह पत्नी दीपक कुशवाह 31 साल,लव कुश पुत्र शानसिंह कुशवाह उम्र 12 साल, संतरा पत्नी सेवक कुशवाह उम्र 40 साल,सुनील पुत्र सेवक कुशवाह उम्र 22 साल, श्रीमती लक्ष्मी पत्नी सुनील कुशवाहा उम्र 20 साल,चैक पुत्र काकूरी कुशवाह उम्र 45 साल,श्रीमती कल्लोबाई पत्नी चेक कुशवाह उम्र 43 साल, बृजमोहन पुत्र पप्पू कुशवाहा उम्र 18 साल, राकेश पुत्र मुरारी कुशवाह उम्र 45 साल,संपत पत्नी राकेश कुशवाह उम्र 43 साल,धनीराम पुत्र खेरा कुशवाह उम्र 25 साल, रामश्री पत्नी बचन लाल कुशवाह उम्र 50 साल सहित जानकी कुशवाह जो कि इन्ही का रिश्तेदार है वह कोलारस से गया था।

यह जत्था शिवपुरी जिले की सीमा को छोड़कर गोवर्धन थाना क्षेत्र से निकलकर श्योपुर जिले की सीमा में प्रवेश कर गए। वहाँ से वह विजयपुर होते हुए मुरैना जिले के टेंटरा थाना क्षेत्र के रोधई घाट पर जा पहुँचे।

बताया जाता है कि इस घाट से निकलने के बाद महज 15 किमी दूर केला देवी का मंदिर है। इस घाट को पार करने से मढ़राल की घाटी सहित लगभग 35 किमी का अतिरिक्त फेरा बचता है। जिसके चलते पैदल श्रद्धालु चम्बल नदी को पैदल पार कर यहां से गुजरते है।

बताया गया है कि रोधई के घाट पर चम्बल नदी में पानी का बेग तो तेज रहता है परंतु एक तरफ के निकलने पर यहां पानी की गहराई महज 3 से 4 फ़ीट रहती है और लोग यही से गुजरते है।

परंतु नदी के दोनों ओर पानी की गहराई अधिक रहती है जिसके चलते लोग एक दूसरे का हाथ पकड़ कर इसे पार करते है। कल जो हादसा हुआ उस दौरान जब यह जत्था बीच चम्बल में पहुँचा तो एक घड़ियाल यहां आ गया।

जिसे देखकर सभी 17 लोगों के एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था वह छूट गया और यह हादसा हो गया। इस मामले की सूचना पर SDERF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया परंतु सफलता नही मिली। इसके बाद अब आज सुबह से NDRF की टीम ने रेस्क्यू प्रारम्भ कर दिया है। यह रेस्क्यू दल लापता 5 लोग रुकमणी कुशवाह पत्नी दीपक कुशवाह 31 साल,रश्मि कुशवाह, अलफा पत्नी देवकीनंदन उम्र 35 साल, लवकुश पुत्र शान सिंह कुशवाह उम्र 12 साल, बृजमोहन पुत्र पप्पू कुशवाह उम्र 18 साल लापता है। जिन्हें NDRF की टीम खोज रही है।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने मुरैना कलेक्टर और SP पर कार्यवाही की बात कही है। इस घटना के बाद गांव में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *